Home / Odisha / ओडिशा में ओमिक्रॉन का पहला मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा

ओडिशा में ओमिक्रॉन का पहला मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा

कटक. राज्य का पहला ओमिक्रॉन मरीज संक्रमण से उबर चुका है और उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जानकारी के अनुसार, कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद इसके नमूने में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद इस रोगी को 17 दिसंबर को शहर के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 10 दिनों के निर्धारित उपचार के बाद मरीज को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पिछले 24 घंटों के दौरान इस रोगी के स्वाब के नमूने का दो बार परीक्षण किया गया. अश्विनी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि दोनों मौकों पर परीक्षण रिपोर्ट नकारात्मक आयी. उन्होंने कहा कि ठीक हो चुके मरीज को अगले सात दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …