Home / Odisha / कोरापुट में 1357 किलोग्राम गांजा जब्त

कोरापुट में 1357 किलोग्राम गांजा जब्त

कोरापुट. कोरापुट जिले के मचकुंड थाना क्षेत्र के बलेल गांव में मचकुंड और लमतापुट थाने की संयुक्त टीम ने 1.35 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का लगभग 1357 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने मचकुंड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बालेल गांव में एक निर्माणाधीन घर पर छापेमारी के बाद गांजे को जब्त कर लिया. नंदपुर के एसडीपीओ संजय महापात्र ने बताया कि मादक द्रव्य रखने वालों और आपूर्ति करने वालों के नाम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास चल रहा है कि इसे कहां भेजा जा रहा था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …