भुवनेश्वर – हाल ही में संपन्न बिजेपुर उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाली रीता साहू ने बुधवार को विधायक के रुप में शपथ ग्रहण किया । विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने उन्हें शपथ दिलवायी । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफे के कारण खाली हुए बिजेपुर उपचुनाव में रीता साहू ने भाजपा प्रत्य़ाशी सनत गडतिया को पराजित किया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
