Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, कुल मौतों की संख्या 8442 हुई

ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, कुल मौतों की संख्या 8442 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और एक संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8442 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मयूरभंज जिले से एक संक्रमित की मौत हो गई है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण एक रोगी की मृत्यु की पुष्टि हुई है. मयूरभंज जिले की एक 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, उच्च रक्तचाप और ब्रोन्कियल अस्थमा से भी पीड़ित थी.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 21 गिरफ्तार
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 697 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 23,92,050 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …