Home / Odisha / मयूरभंज में हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत

मयूरभंज में हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत

बारिपदा. मयूरभंज जिले के बेटनोटी वन क्षेत्र के खदीकोशल गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान गांव के सरबेश्वर देहुरी की पत्नी सुमित्रा देहुरी के रूप में बतायी गई. जानकारी के अनुसार, महिला रात में सो रही थी, तभी हाथी भोजन की तलाश में उसके घर में घुस गया. इस दौरान किये गये हमले में महिला की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में गुस्सा व्याप्त है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी सालों से गांव में जान-माल का भारी नुकसान कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इस बीच आज सुबह हाथी के हमले की सूचना पाते ही वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …