Home / Odisha / जाजपुर में आवासीय सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की नौ छात्राएं कोरोना संक्रमित

जाजपुर में आवासीय सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की नौ छात्राएं कोरोना संक्रमित

जाजपुर. जिले के दशरथपुर स्थित एक आवासीय सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की कम से कम नौ छात्राएं कोरोना पाजिटिव पायी गयी हैं. जानकारी के अनुसार, स्कूल की सभी 195 छात्राओं का कोविद के लिए परीक्षण किया गया था, जिसमें से नौ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सभी संक्रमित लड़कियां छठी और नौवीं कक्षा की छात्राएं हैं. उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और स्कूल परिसर में ही अलग-अलग कमरों में उनका इलाज चल रहा है.
स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का भी परीक्षण किया गया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक परिणाम आने बाकी थे.
उल्लेखनीय है कि इन दिनों विद्यालयों में कोरोना संक्रमण के फैलने के मामले पाये जा रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …