Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना को लेकर फिर बंद हो सकते हैं विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने दिये संकेत

ओडिशा में कोरोना को लेकर फिर बंद हो सकते हैं विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने दिये संकेत

भुवनेश्वर. ओडिशा में विद्यालयों में संक्रमण के मामलों में यदि तेजी बनी रही, तो विद्यालय फिर से बंद किये जा सकते हैं, यह संकेत आज राज्य के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री समीर दाश ने दी है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में कोरोना को लेकर जारी एसओपी का सख्ती से पालन हो रहा है. जहां भी जरूरी हो वहां मेडिकल टीम भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं. लेकिन आवासीय विद्यालयों में मामले बढ़े तो ऐसे संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे. उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से ओडिशा के विभिन्न आवासीय विद्यालयों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से पाये जा रहे हैं. इसे देखते हुए प्रशासन और विद्यालय सतर्क हैं, लेकिन संक्रमण के मामलों में कमी नहीं देखने को मिल रही है. इस बीच कोरोना के नये संस्करण ओमिक्रॉन ने खतरे की घंटी बजा दी है. इसे लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट पर है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …