Home / Odisha / चक्रवात के कारण पारादीप में सबसे अधिक 68.1 मिमी बारिश
मौसम

चक्रवात के कारण पारादीप में सबसे अधिक 68.1 मिमी बारिश

भुवनेश्वर. चक्रवाती तूफान जवाद के धीरे-धीरे ओडिशा तट की ओर बढ़ने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है. खुर्दा, कटक, पुरी जिलों में हल्की हवा के साथ बारिश हो रही है. जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में सबसे अधिक 68.1 मिमी बारिश हुई है. इसके साथ ही नौ स्थानों पर 40 मिमी और उससे अधिक बारिश दर्ज की गई. इसके बाद पुरी के अस्टरंग में 47 मिमी, गंजाम के गोपालपुर में 45.3 मिमी, पुरी शहर में 45 मिमी, जगतसिंहपुर के कुजंगा में 44 मिमी, पुरी के पिपिलि में 43.2 मिमी, गंजाम के ब्रह्मपुर में 43 मिमी, पुरी के काकटपुर में 41.4 मिमी, और कटक के सालेपुर में 40 मिमी बारिश हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …