Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से

  •  पुलिस डीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भुवनेश्वर. विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू होगा. इसके एक दिन पूर्व राज्य के पुलिस महानिदेशक अभय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ इसकी समीक्षा की. उनके साथ भुवनेश्वर-कटक ट्वीन सिटी के पुलिस कमिश्नर सौमेन्द्र प्रियदर्शी के साथ खुफिया निदेशक, आईजी आपरेशन व भुवनेश्वर के डीसीपी भी उपस्थित थे.

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर सौमेन्द्र प्रियदर्शी ने बताया कि विधानसभा के सत्र के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गये हैं. त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. विधानसभा व उसके आस-पास के इलाकों में 30 प्लाटून फोर्स तैनात किये गये हैं. साथ ही विधानसभा की ओर जाने वाली सभी सडकों पर आवाजाही पर पाबंदी लगायी गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …