Home / Odisha / बालेश्वर में भीषण आग से 10 से अधिक दुकानें राख

बालेश्वर में भीषण आग से 10 से अधिक दुकानें राख

बालेश्वर. जिले के भोगराई प्रखंड के चंदनेश्वर मंदिर के समीप एक बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गयी, जिसमें 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी.
जानकारी के अनुसार, बाजार क्षेत्र में तड़के करीब 2.30 बजे आग लगी. इसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन माना जाता है कि आग में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई है. हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …