Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, कुल मौतों की संख्या 8407 हुई

ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, कुल मौतों की संख्या 8407 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और एक संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8407 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरगड़ जिले में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण एक रोगी की मौत की पुष्टि हुई है. बरगड़ जिले में एक 76 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है, जो क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित थी.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …