Home / Odisha / भद्रक में एटीएम में रुपये डालते समय 28 लाख की लूट

भद्रक में एटीएम में रुपये डालते समय 28 लाख की लूट

भद्रक. भद्रक टाउन थाना क्षेत्र के चरंपा में कल रात 28 लाख रूपये लूटने का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार छह बदमाशों ने एक कैश एजेंसी के कर्मचारियों से उस समय 28 लाख रुपये लूट लिये, जब वे कियोस्क को नोटों से भर रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, दो मोटरसाइकिल पर सवार छह बदमाश चारंपा के पास एसबीआई के एक एटीएम में आए और कैश वेंडिंग एजेंसी के कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर धमकाया. उन्होंने नोटों से बैग भरा और मौके से फरार हो गए. स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …