Home / Odisha / बालेश्वर में काली शर्ट पहनने पर युवक को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं मिला प्रवेश

बालेश्वर में काली शर्ट पहनने पर युवक को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं मिला प्रवेश

  • स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड लेने के लिए लाभार्थी ने खरीदी सफेद टी-शर्ट

  • कांग्रेस नेता नवज्योति पटनायक ने राज्य सरकार की निंदा की

  • कहा-संविधान में मिला है लोगों को विरोध करने का अधिकार

गोविंद राठी, बालेश्वर

बालेश्वर जिले में एक युवक को काली शर्ट पहनने के कारण मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया. यह युवक बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट हेल्थ कार्ड लेने के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर उसे जाने से रोक दिया, क्योंकि मुख्यंत्री नवीन पटनायक बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट हेल्थ कार्ड के वितरण का शुभारंभ कर रहे थे. पुलिस को आशंका थी कि वह युवक काला झंडे के रूप में अपनी शर्ट का प्रयोग कर सकता है. पुलिस के रोकने के बाद युवक बाजार में गया तथा सफेद टी-शर्ट खरीदकर पहनी और फिर कार्यक्रम में शामिल होने गया.

महिला शिक्षिका ममिता मेहेर हत्याकांड के विरोध में विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत विभिन्न नेताओं के दौरे का विरोध कर रहे हैं तथा काले झंडे दिखाने के साथ-साथ अंडे भी फेंक रहे हैं. शुक्रवार को बालेश्वर जिले में भी बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट हेल्थ कार्ड का वितरण शुरू हुआ.

इधर, कांग्रेस नेता नवज्योति पटनायक ने ट्विटर पर इस घटना का विडियो साझा करते हुए राज्य सरकार की निंदा की गयी है. इसके साथ ही उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कल गिरफ्तार किये गये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर भी निंदा की है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि संविधान में सभी लोगों को अपना विरोध जताने का अधिकार प्राप्त है. शांतिपूर्ण विरोध का अधिक है, लेकिन जिस तरीके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, उससे लोगों में और गुस्सा बढ़ेगा. आम लोगों के विरोध को दबाने से आक्रोश एक नया मोड़ लेगा और सरकार को जवाबदेह ठहराया जायेगा. कांग्रेस नेता नवज्योति पटनायक ने कहा कि मैं ऐसी गिरफ्तारियों, सरकार की लापरवाही और दमनकारी मानसिकता का कड़ी निंदा करता हूं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …