Home / Odisha / ममिता मेहेर हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग

ममिता मेहेर हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग

  • महिला अधिकार अभियान ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भुवनेश्वर. महालिंग सनसाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका ममिता मेहेर हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर महिला अधिकार अभियान ने एक ज्ञापन ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल को सौंपा है. इसमें राज्यपाल को जांच के लिए मुख्यमंत्री को निर्देश देने का आग्रह किया गया है. इसकी जानकारी महिला अधिकार अभियान की अध्यक्ष नम्रता चड्ढा ने दी.

ज्ञापन में राज्यपाल को बताया गया है कि इस मामले में कई ऐसी कड़ियां जुड़ रही हैं, जिससे मामले की जांच की पारदर्शिता संदेह के घेरे में है. खासतौर पर इस मामले में ओडिशा के गृहराज्य मंत्री दिव्यशंकर मिश्र का नाम जुड़ा है. ज्ञापन में कहा गया है कि ममिता मेहेर कांड के मुख्य आरोपी गोविंद साहू का संबंध राज्य के गृहराज्य मंत्री के साथ जुड़ रहा है और मंत्री मिश्र के अंदर पुलिस महकमा भी आता है. इसलिए यह संभव है कि पुलिस जांच पारदर्शी न हो. इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि वह सीबीआई जांच के लिए राज्य के मुख्यमंत्री को निर्देश दें.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …