Home / Odisha / मंत्री प्रताज जेना को फिर दिखाए गये काले झंडे

मंत्री प्रताज जेना को फिर दिखाए गये काले झंडे

भुवनेश्वर. फुलवाणी दौरे पर गये कानूनमंत्री प्रताप जेना को जिले में जगह जगह काले झंडे दिखाए जाने की खबर मिली है। महालिंग मामले में शिक्षिका ममिता मेहेर को न्याय दिलाने के लिए कमर कसने वाले भाजपा और कांग्रेस की ओर से मंत्रियों के विरोध का सिलसिला जारी है। इसक्रम में कानून मंत्री को मादिकुन्दा चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए जबकि नारायणी चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री को काले झंडे दिखाए गये। पुलिस ने काले झंडे लहराने वाले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि राज्य इन दिनों मंत्रियों को काले झंडे दिखाने का एक क्रमवार सिलसिला चालू हो गया है। केन्द्र से आने वाले मंत्रियों को बीजद के कार्यकर्ता काले झंडे दिखा रहे हैं तो राज्य के मंत्रियों को विपक्षी कांग्रेस एवं भाजपा कर्मियों की तरफ से काले झंडे दिखाए जा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …