Home / Odisha / कमिश्नरेट पुलिस ने किया साहसी बच्चे को सम्मानित

कमिश्नरेट पुलिस ने किया साहसी बच्चे को सम्मानित

भुवनेश्वर. कमिश्नरेट पुलिस ने राजधानी में एक साहसी बच्चे को सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह जानकारी डीसीपी ने ट्विट कर दी है. उन्होंने लिखा है कि ऐसी कई चीजें होती है, जो सफलता और खुशी की ओर ले जाती हैं, लेकिन उनमें से सबसे शक्तिशाली साहस है. यूपीडी पुलिस, भुवनेश्वर ने ओम प्रकाश साहू (12) को सम्मानित किया है. साहू ने चंद्रशेखरपुर थाना क्षेत्र में एक सशस्त्र डाकू के साथ निडर होकर लड़ाई लड़ी. हम बहादुर लड़के को सलाम करते हैं.

कमिश्नरेट पुलिस ने न सिर्फ ओम प्रकाश साहू को सम्मानित किया है, बल्कि एक पत्र लिखकर प्रशंसा भी की है. उसमें लिखा गया है कि आपने 10 नवंबर को आपकी तत्कालिक सोच और बहादुरी के कारण एक डकैती की साजिश विफल हो गयी और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आपकी उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …