Home / Odisha / अनुगूल में रिश्वत लेते बंतला थाने के सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

अनुगूल में रिश्वत लेते बंतला थाने के सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

अनुगूल. राज्य के सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बंतला थाना के सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार नायक को कल रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, बंतला थाने में एक मारपीट मामले में अनुगूल के टुकुना नाइक की बाइक को जब्त किया गया था. इसी बाइक को छुड़ाने के लिए टुकुना की पत्नी कविता नायक दो-तीन पहले मामले की जांच अधिकारी बंतला थाना के सब-इंस्पेक्टर प्रमोद के पास पहुंचीं. प्रमोद ने बाइक छोड़ने के बदले 6 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की. कविता ने इसकी जानकारी अनुगूल विजिलेंस विभाग को दी. विजिलेंस विभाग के डीएसपी प्रदीप कुमार सामल और कटक के विजिलेंस डीएसपी आरके सुना योजना के मुताबिक बंतला थाने पहुंचे और टीम ने प्रमोद को कविता से पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. विजिलेंस विभाग द्वारा मामला दायर कर प्रमोद को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …