Home / Odisha / ओडिशा में ईंधन दरों में कटौती के बाद बस किराए में कटौती

ओडिशा में ईंधन दरों में कटौती के बाद बस किराए में कटौती

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने ईंधन दरों में कटौती के बाद राज्य में बस किराए में कटौती की घोषणा की है. इस संबंध में परिवहन आयुक्त ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार, सामान्य श्रेणी की बसों में मौजूदा किराया 92 पैसे प्रति किमी से घटाकर 87 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है. इसी तरह एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में यह मौजूदा किराया 96 पैसे प्रति किमी से घटकर 91 पैसे प्रति किमी हो गई है. इसके अलावा डीलक्स श्रेणी की बसों में इसे 135 पैसे प्रति किमी से घटाकर 125 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है. इसके अलावा एसी डीलक्स श्रेणी की बसों में 163 पैसे प्रति किमी से घटाकर 153 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है. सुपर प्रीमियम श्रेणी की बसों में 253 पैसे प्रति किमी से घटाकर 238 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …