Home / Odisha / भुवनेश्वर में तुलसी के गीतों पर आधारित अंताक्षरी का कार्यक्रम आयोजित

भुवनेश्वर में तुलसी के गीतों पर आधारित अंताक्षरी का कार्यक्रम आयोजित

भुवनेश्वर. श्री तुलसी के जन्मोत्सव पर तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर द्वारा तेरापंथ भवन में जप अनुष्ठान रखा गया. इस दौरान आचार्य श्री तुलसी के गीतों पर आधारित अंताक्षरी का कार्यक्रम भी हुआ. संपत विनाययिका  ने क्विज आयोजित की. इसमें शशि सेठिया ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया.

इसके साथ ही दीपावली पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये, जिसमें प्रथम स्थान पर सोनू गोलछा, नेहाल दुग्गड़, द्वितीय स्थान पर खुशबू गिड़िया तथा तृतीय स्थान पर प्रेक्षा बेताला व प्रीति जैन रहीं. उपरोक्त सभी कार्यक्रम की सरंचना में सह मंत्री सोनू गोलछा, अरुणा सिंघी, उपाध्यक्ष संतोष सेठिया का सहयोग रहा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …