Home / Odisha / नयागढ़ में पारिवारिक विवाद को लेकर बम फेंका, एक गंभीर

नयागढ़ में पारिवारिक विवाद को लेकर बम फेंका, एक गंभीर

नयागढ़. जिले के ओडगांव थाना क्षेत्र के बहाड़ाझोला गांव में शुक्रवार को मारपीट के बाद एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर बम फेंक दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी दिलीप नायक को कल उसकी बेटी को उसके बड़े भाई प्रदीप नायक ने डांटा और पीटा था. इस बात से नाराज होकर दिलीप ने कल रात करीब आठ बजे प्रदीप पर बम फेंका. इससे प्रदीप की कमर में गंभीर चोटें आई हैं. प्रदीप को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ने दिलीप को हिरासत में ले लिया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …