Home / Odisha / ब्रह्मपुर में पूर्व सरपंच की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
MURDER LOGO

ब्रह्मपुर में पूर्व सरपंच की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के पोलोसरा प्रखंड अंतर्गत बंथपाली ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच की शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. मृतक की पहचान प्रदीप बिसोई के रूप में हुई है. उनका शव ब्रह्मपुर में बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के बौरीसुकुंडा चौक के पास सड़क किनारे से बरामद किया गया. बताया गया है कि बिसोई एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद था और हाल ही में पैरोल पर रिहा हुआ था. वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है. हालांकि खबर लिखे जाने तक हत्या के सही कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …