Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8,347 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और चार रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8,347 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और चार रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,347 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोविद-19 के कारण और चार रोगियों की मृत्यु की पुष्टि की गयी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल, भुवनेश्वर, पुरी और कटक जिले में एक-एक कोरोना रोगियों की मौत हुई है. अनुगूल जिले में एक 83 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो सेरेब्रो वैस्कुलर एक्सीडेंट और ब्रोन्कियल अस्थमा से पीड़ित था. राजधानी भुवनेश्वर में एक 87 वर्षीय महिला की मौत हुई है. कटक जिले में एक 68 वर्षीय महिला की मौत हुई, जो मधुमेह मेलिटस, हाइपोथायरायडिज्म, क्रोनिक रूमेटिक हृदय रोग समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थी. पुरी जिले में एक 61 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलेटस से भी पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …