Home / Odisha / बहुचर्चित दिलीप साहू हत्या का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

बहुचर्चित दिलीप साहू हत्या का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

संबलपुर। क्रिकेटर दिलीप साहू हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को करीब एक साल बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रघु उर्फ सत्यनारायण महानंद बताया गया। गौरतलब है कि फरवरी 2019 में शहर के मशहूर क्रिकेटर दिलीप साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। टाउन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दिया। किन्तु रघु तब से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। घटना के करीब एक साल बाद पुलिस को खबर मिली कि रघु धनुपाली इलाके में विचरण कर रहा है। पुलिस की टीम ने मौका जाया न करते हुए वहां पर धावा बोला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …