Home / Odisha / एडीशनल एसपी पी के महापात्र को दी गई विदाई

एडीशनल एसपी पी के महापात्र को दी गई विदाई

संबलपुर। शहर के एडीशनल एसपी पी के महापात्र इस बीच सेवानिवृत हो गए। पंथनिवास में हुए एक विशेष कार्यक्रम में जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से श्री महापात्र को विदाई दी गई। कार्यक्रम में जिलाधीश शुभम सक्सेना, एसपी डा. कनवर विशाल सिंह, एडीएम लिंगराज पंडा, जिला ग्रामीण विकास परियोजना निदेशक सुकांत त्रिपाठी, उपजिलाधीश अनिरूद्ध प्रधान, एडीशनल एसपी शांतनु दास, एसडीपीओ तपन महांति एवं शिशुरंजन महापात्र समेत जिला के सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …