Home / Odisha / कटक में पटाखा बनाते समय विस्फोट, तीन गंभीर

कटक में पटाखा बनाते समय विस्फोट, तीन गंभीर

कटक. यहां बुधवार को पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना आज दोपहर तिगिरिया प्रखंड के बणेश्वरपड़ा गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक, धारी स्वाईं नाम के शख्स के घर पर पटाखे बनाये जा रहे थे. इसी दौरान किसी कारणवश एक विस्फोट हुआ, जिसमें स्वाईं, दो साल का बच्चा और एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए.
स्वाईं 70 प्रतिशत तक जल गया है और उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. बताया गया है कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …