Home / Odisha / भुवनेश्वर में वैवाहिक समारोहों में 250 लोगों के शामिल होने की अनुमति

भुवनेश्वर में वैवाहिक समारोहों में 250 लोगों के शामिल होने की अनुमति

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विवाह, मृत्यु अनुष्ठान व अन्य समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में कुछ और छूट दी है. कोरोना महामारी में आ रही गिरावट को देखते हुए बीएमसी ने कुल व्यक्तियों की संख्या पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस ले लिया है. अब राजधानी क्षेत्र में आयोजित होने वाले वैवाहिक समारोहों में 250 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गयी है. उल्लेखनीय है कि कोविद की स्थिति में सुधार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. बीएमसी ने बीते चार अक्टूबर को जारी पिछले आदेश में विवाह, मृत्यु अनुष्ठान व आदि समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या को 50 तक सीमित कर दिया था. अब राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 31 अगस्त को निर्धारित अधिकतम 250 मेहमानों को 1 नवंबर से बीएमसी सीमा के भीतर सामाजिक आयोजनों में अनुमति दी जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …