Home / Odisha / कम दबाव के प्रभाव से राज्य के कुछ जिलों में बारिश की सम्भावना
मौसम

कम दबाव के प्रभाव से राज्य के कुछ जिलों में बारिश की सम्भावना

भुवनेश्वर. दक्षिण-पश्चिम बंगोपसागर एवं श्रीलंका के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की जानकारी भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केन्द्र की तरफ से दी गई है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगोप सागर एवं श्रीलंका तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही समान्तराल चक्रवात सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य में आज से 2 नवम्बर तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। कम दबाव के कारण 7 जिले में कम से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। इन जिलों में गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापु, मालकानगिरी एवं नवरंगपुर जिला शामिल है। अन्य जिलों में भी इसके प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा ठंडी हवा चलेगी।
गौरतलब है दो दिनों से राज्य के विभिन्न जगहों पर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ठंडी हवा चल रही है और साथ ही सुबह के समय ठंड की अनुभूति हो रही है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …