Home / Odisha / श्री श्याम कृपा महोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन

श्री श्याम कृपा महोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन

राउरकेला – शहर समीप बिरमित्रपुर में श्री श्याम कृपा महोत्सव भजनों की बारिश के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम बिरमित्रपुर मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में श्री श्याम बिहारी मंडल बिरमित्रपुर एवं श्री श्याम प्रेमी परिवार राउरकेला के सहयोग से महमिया गोयल परिवार की ओर से आयोजित किया गया।

इस पावन अवसर पर राउरकेला शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक विशाल शर्मा एवं कलकत्ता से आए रोहित शर्मा ने एक से बढ़कर एक शानदार खूबसूरत भजनों की लड़़ी लगा दी और उपस्थित भक्तों को नाचने झुमने पर मजबूर कर दिया। भजनों की बौछार से पूरा इलाका गूंज उठा और परिसर भक्ति मय माहौल बना हुआ नजर आया। सर्व प्रथम श्री श्याम बिहारी की‌ विधिः वत पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया जिसमें हजारों की तादाद में लोग भजनों का आनंद लेते हुए महाप्रसाद का सेवन किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …