Home / Odisha / हाईवे पर पौधा लगा किया विरोध

हाईवे पर पौधा लगा किया विरोध

सिलीगुड़ी – सोनापुर 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है, जिसके कारण आये दिन उक्त स्थान पर दुर्घटनाएं होती रहती है। हाईवे की बद से बदतर स्थिति से क्षुब्ध हो कर विधाननगर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यो नें विरोध जताया। विरोध के क्रम में हाईवे पर पौधा लगा दिया। विधाननगर बेलफेयर सोसायटी के संस्थापक, समाजसेवी सह पुलिसकर्मी बापन दास ने बताया कि इस हाईवे की स्थिति बहुत ही जर्जर है। इसके कारण दुर्घटना भी होती रहती है। मद्देनजर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए उक्त स्थान पर पौधा लगाया गया। साथ ही जल्द से जल्द इस सड़क का मरम्मती कार्य करने की मांग की। इस अवसर पर समाजसेवी बापन दास, राजू दास के अलावे अन्य लोग मौजूद थे ।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …