Home / Odisha / बांकी में सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

बांकी में सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

भुवनेश्वर. बांकी थाना क्षेत्र के भेड़ा रामचंद्रपुर गांव चौक पर एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. यहां एक बाइक और मिनी ट्रक की टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रणपुर गांव के रहने वाले घनश्याम देहुरी के रूप में हुई है. देहुरी ऊर्जा विभाग के कर्मचारी थे. हादसे के बाद घायलों को शुरू में बांकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …