Home / Odisha / ढेंकानाल में इलाज के दौरान लंगड़े हाथी की मौत

ढेंकानाल में इलाज के दौरान लंगड़े हाथी की मौत

ढेंकानाल. ढेंकानाल वन प्रमंडल के षाड़ंगी रेंज के लहड़ा रिजर्व फॉरेस्ट में इलाज के दौरान एक हाथी की मौत हो गयी. हाथी को लंगड़ा हालात में पाया गया था और पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था. इसका इलाज सतकोसिया के पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (वीएएस) और कपिलाश के पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जा रहा था. प्रारंभिक जांच में यह बताया गया है कि यह सेप्टिसीमिया से मर गया है, क्योंकि यह कमजोर और दुर्बल था. मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए इसके नमूने सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ हेल्थ (सीडब्ल्यूएच), ओयूएटी, भुवनेश्वर भेजे जाएंगे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …