Home / Odisha / कैश वैन लूट मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार

कैश वैन लूट मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार

कटक. कटक और ढेंकानाल पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 अक्टूबर को हुए कैश वैन लूट मामले में और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कटक पुलिस ने बुधवार को तीनों को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, राजधानी के नंदनविहार इलाके के एक गेस्ट हाउस में इस साहसी डकैती का खाका तैयार किया गया था.
पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक कार और एक बाइक बरामद की है. उनमें से दो बौध के हैं, जबकि तीसरा गेस्ट हाउस का मालिक है.
सुभ्रांशु परिडा, आईआईसी, आठगढ़ ने बताया कि डकैती में इस्तेमाल की गई कार 24 सितंबर को चोरी हो गई थी. इस मामले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और अतीत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …