Home / Odisha / बुधवार और गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई फिलहाल टालने की मांग

बुधवार और गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई फिलहाल टालने की मांग

नई दिल्ली,सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई की जरूरत बताते हुए कहा कि सीनियर एडवोकेट छह महीने के लिए ब्रेक ले सकते हैं, लेकिन जूनियर एडवोकेट्स के लिए जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, कपिल सिब्बल फिजिकल सुनवाई के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को फिलहाल टालने की मांग कर रहे थे।

कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस से कहा कि बुधवार और गुरुवार को अनिवार्य रूप से फिजिकल सुनवाई के आदेश से कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। कुछ ऐसे केस हैं जिनमें दस्तावेज काफी ज्यादा हैं और उनमें कई वकील होते हैं। उन्होंने सभी दिन हाइब्रीड माध्यम से सुनवाई करने की मांग की। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि इस पर वे सहयोगियों से बात करेंगे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …