Home / Odisha / कोरापुट में कक्षा आठवीं की छात्रा का दुष्कर्म

कोरापुट में कक्षा आठवीं की छात्रा का दुष्कर्म

कोरापुट. जिले के सुनाबेड़ा इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसका अपहरण नबरंगपुर जिले के मैदलपुर थाना क्षेत्र के गांव से किया गया था.
प्राथमिकी में बलात्कार पीड़िता ने कहा है कि 10 अक्टूबर को कोरापुट जिले के नंदपुर ब्लॉक के सेमला गांव के रहने वाले दो युवकों, संतोष टाकरी और उमेश हरिजन ने उसे एक कार में अगवा किया. वे उसे सुनाबेड़ा ले गए और वहां एक अज्ञात स्थान पर रखा, जहां संतोष ने उसके साथ तीन दिनों तक बलात्कार किया. बाद में वह उसे सेमला ले गया. इसी बीच नाबालिग लड़की के परिजनों को उसकी बेटी के ठिकाने की जानकारी मिली और उसे 15 अक्टूबर को संतोष के गांव से छुड़ा लिया. यह घटना उस दिन सुर्खियों में आई जब मयूरभंज जिले में बलात्कार के दो मामलों की रिपोर्ट ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …