Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 521 नए सकारात्मक मामले, 65 बच्चे भी हुए संक्रमित
covid-19

ओडिशा में कोरोना के 521 नए सकारात्मक मामले, 65 बच्चे भी हुए संक्रमित

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 521 नए सकारात्मक मामले पाये गये हैं, जिसमें 65 संक्रमित बच्चे भी शामिल हैं. इन बच्चों की आयु 0-18 वर्ष के बीच है. कुल पाजिटिव मामलों में क्वारेंटाइन सेंटर से 304 तथा स्थानीय संक्रमण के 217 मामले शामिल हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 2, बालेश्वर जिले में 17, बरगड़ जिले में 3, भद्रक जिले में 3, बलांगीर जिले में 4, बौध जिले में 1, कटक जिले में 60, ढेंकानाल जिले में 2, गंजाम जिले में 3, जगतसिंहपुर जिले में 15, जाजपुर जिले में 9, झारसुगुड़ा जिले में 2, कलाहांडी जिले में 3, कंधमाल जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 14, केंदुझर जिले में 4, खुर्दा जिले में 249, कोरापुट जिले में 6, मयूरभंज जिले में 21, नयागढ़ जिले में 9, पुरी जिले में 13, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 9, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 8 तथा स्टेट पूल 61 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …