Home / Odisha / 10 अक्टूबर को फिर बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

10 अक्टूबर को फिर बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

  •  ओडिशा के 11 जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी

भुवनेश्वर. 10 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद के 4-5 दिनों के दौरान और इस निम्न दबाव के क्षेत्र के अधिक चिह्नित होने तथा दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तट की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने ओडिशा के 11 जिलों में गरज के साथ बारिश को लेकर पीली चेतावनी भी जारी की है.
दोपहर के मौसम बुलेटिन के अनुसार, सुंदरगढ़, देवगढ़, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, नयागढ़ और कंधमाल जिलों में आज एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की खबर है.
आठ अक्टूबर को कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, कलाहांडी, कंधमाल, गजपति और गंजाम जिलों में ऐसी ही मौसम की स्थिति बनी रहेगी. इसलिए मौसम विभाने पीली चेतावनी जारी की है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …