Home / Odisha / भापुर में देसी निर्मित पांच राइफलें बरामद, दो गिरफ्तार

भापुर में देसी निर्मित पांच राइफलें बरामद, दो गिरफ्तार

ढेंकानाल. यहां सदर थाने की पुलिस ने रविवार को भापुर इलाके के झुमपुड़िया में छापेमारी कर पांच देशी राइफलें बरामद की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाया तथा हथियारों को बरामद किया. पुलिस को बताया गया था अवैध शिकार के उद्देश्य से कुछ लोगों ने हथियारों को रखा है. इस सूचना के आधार पर भापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के झुमपुड़िया गांव में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि सभी पांच राइफलें भरी हुई थीं.

सदर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-ए) के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें अदालत में भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …