Home / Odisha / पुरी समुद्र तट पर विख्यात बालुका कलाकारों ने दी बापू को दी श्रद्धांजलि

पुरी समुद्र तट पर विख्यात बालुका कलाकारों ने दी बापू को दी श्रद्धांजलि

पुरी. ओडिशा के दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात बालुका कलाकारों ने आज महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर उनकी बालुका बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर सीपियों का उपयोग करके महात्मा गांधी की आकर्षक बालुका बनाई है. इस पर उन्होंने ‘ट्रिब्यूट टू बापूजी’ लिख कर अपनी श्रद्धा अर्पित की है.

इसी तरह, बालुका कलाकार मानस कुमार साहू ने राष्ट्रपिता बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए पुरी समुद्र तट पर गांधीजी की एक मूर्ति बनाई है. 15 फीट चौड़ी बालू से बनायी गयी मूर्ति में “हैप्पी गांधी जयंती” का संदेश देते हुए उन्होंने अपनी श्रद्धा को जाहिर किया है. इसे बनाने में मानस को सात घंटे का वक्त लगा है और 15 टन बालू लगा है.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …