Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और सात की मौत, कुल मौतों की संख्या 8187 हुई

ओडिशा में कोरोना से और सात की मौत, कुल मौतों की संख्या 8187 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और सात संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8187 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जगतसिंहपुर जिले में 2 संक्रमितों की मौत हो गई है. कटक, गंजाम, जाजपुर, केन्द्रापड़ा व खुर्दा जिले में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 11 गिरफ्तार
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 37 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 14,17,750 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …