Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने पत्रकार अरिंदम दास के परिवार के लिए चार लाख की राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री ने पत्रकार अरिंदम दास के परिवार के लिए चार लाख की राशि मंजूर की

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिवंगत पत्रकार अरिंदम दास के परिवार को ओडिशा वर्किंग जर्नलिस्ट वेलफेयर फंड से 4 लाख रुपये की मदद राशि मंजूर की है. यह जानकारी यहां बीजद के महासचिव मानस मंगराज ने दी. उल्लेखनीय है कि ओटीवी के वरिष्ठ पत्रकार अरिंदम ने शुक्रवार को कटक में मुंडाली के पास महानदी नदी में एक ओडीआरएएफ टीम के साथ एक हाथी के बचाव अभियान को कवर करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी.

मुख्यमंत्री पटनायक ने कल अरिंदम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था और घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा के पांच दिवसीय बाल महोत्सव ‘महक-2026’ का शुभारंभ

    30 जिलों के प्रतिभाशाली बच्चे दिखाएंगे हुनर भुवनेश्वर। ओडिशा के बाल देखभाल संस्थानों …