Home / Odisha / अनुगूल स्टेशन को विकसित करने की मांग

अनुगूल स्टेशन को विकसित करने की मांग

अनुगूल. अनुगूल रेल स्टेशन के विकास के लिए भाजपा राज्य कार्यकारी सदस्य प्रताप चंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया है कि अनुगूल जिला उद्योग और खदानों से भरा हुआ है. इस जिले से रोजाना लाखों टन कोयला उत्पादन होने के साथ उद्योगों की उत्पादन सामग्री भी लाखों टन निकलती है. इसलिए अनुगूल स्टेशन को विकसित करने की जरूरत है. प्रताप ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में अनुगूल स्टेशन को बी-ग्रेड स्टेशन के तौर पर घोषित करने, संबलपुर से अनुगूल होते हुए हावड़ा जाने वाली रेल को हफ्ते में 1 दिन के बदले दो दिन करने, विशाखापट्टनम से अनुगूल होते हुए अमृतसर जाने वाली रेल को रोजाना करने , प्लेटफॉर्म एक से तीन तक एक फ्लाईओवर बनाने, प्लेटफार्म पर बारिश से बचने हेतु छत बनाने, पेयजल की व्यवस्था करने, यात्री तथा रेल कर्मचारियों के लिए स्टेशन पर एक डिस्पेंसरी खोलने, स्टेशन के रास्ते को निर्माण विभाग के रास्ते तक जोड़ने, प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले की व्यवस्था के साथ स्टेशन पर पार्सल की बुकिंग की व्यवस्था करने की मांग भी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तुरंत इस मांग पर विचार कर कदम उठाने के लिए रेलमंत्री को पत्र लिखा है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …