Home / Odisha / खुर्दारोड मंडल ने राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती मनायी

खुर्दारोड मंडल ने राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती मनायी

भुवनेश्वर. हिंदी पखवाड़ा के क्रम में आज खुर्दारोड मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा महान साहित्यकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती का आयोजन किया गया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए. रामधारी सिंह दिनकर एक भारतीय हिंदी कवि, निबंधकार, देशभक्त और शिक्षाविद् थे, जिन्हें सबसे महत्वपूर्ण आधुनिक हिंदी कवियों में से एक माना जाता है. भारतीय स्वतंत्रता से पहले के दिनों में लिखी गई उनकी राष्ट्रवादी कविताओं के परिणामस्वरूप वे विद्रोह के कवि के रूप में परिचित हुए. इस अवसर पर रंजन कुमार मोहंती, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, खुर्दारोड द्वारा इस महान विभूति को पुष्पांजलि अर्पित की गई. समारोह में भाग लेते हुए कर्मचारियों ने इस प्रसिद्ध व्यक्तित्व के जीवन और उनकी कृतियों के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर उनकी पावन स्मृति में एक लघु वृत्तचित्र फिल्म का प्रसारण किया गया. कार्यक्रम का संचालन यलीना पंडा, राजभाषा अधिकारी, खुर्दारोड ने किया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …