Home / Odisha / बालेश्वर में ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल चालक की मौत

बालेश्वर में ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल चालक की मौत

गोविंद राठी, बालेश्वर

जिले के तालनगर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बीती रात एक ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भद्रक जिले के बासुदेवपुर प्रखंड के एराम निवासी मधुसूदन पुहान के रूप में हुई है. बताया गया है कि वह बालेश्वर के सरूपड़ा गांव में अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे की सूचना मिलने पर सोरो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …