Home / Odisha / गंजाम में हिंसक झड़प में एक की मौत, दो जख्मी
MURDER LOGO

गंजाम में हिंसक झड़प में एक की मौत, दो जख्मी

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के कोडाला में रविवार सुबह दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान कोडला निवासी कालू दास (42) के रूप में बतायी गयी है. आज सुबह उन पर तलवार और खंजर से लैस युवकों के एक समूह ने हमला कर दिया था. इस हमले में कालू की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और हिंसा भड़क गई. कोडला में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About admin

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …