Home / Odisha / ओडिशा में तीन प्रमुख नदियां उफान पर

ओडिशा में तीन प्रमुख नदियां उफान पर

भुवनेश्वर. ओडिशा में तीन प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिससे राज्य के कई हिस्सों में कम से मध्यम बाढ़ की संभावना बढ़ गई है. स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है कि महानदी नाराज में सुबह 6 बजे तक 25.95 मीटर पर बह रही थी और बढ़ रही थी.

इसी तरह निमापाड़ा में कुशाभद्रा 07.36 मीटर और जेनापुर में ब्राह्मणी 21.37 मीटर पर बह रही थी. दोनों नदियां उफान पर थीं. हीराकुंड जलाशय का जलस्तर आज सुबह छह बजे गिरकर 628.29 फीट हो गया था. बाढ़ का पानी 24 गेट से छोड़ा जा रहा है. यहां 3,71,264 क्यूसेक पानी जलाशय में प्रवेश कर रहा है, जबकि 4,09,383 क्यूसेक पानी गेट से छोड़ा जा रहा है.

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …