Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, कुल मौतों की संख्या 8122 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, कुल मौतों की संख्या 8122 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और चार संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8122 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भद्रक, कटक, जगतसिंहपुर व खुर्दा जिले में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 18 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 861 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल  22,94,800 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

 

 

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …