Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार रोगियों की मौत
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और चार रोगियों की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने गुरुवार को और चार कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है. मरने वालों में जगतसिंहपुर और जाजपुर जिलों के एक-एक और कटक से दो मरीज शामिल हैं. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोविद-19 के कारण मृत्यु के रूप में यह पुष्टि की गयी है. जानकारी के अनुसार,

कटक जिले में एक 40 वर्षीय महिला तथा एक 83 वर्षीय पुरुष, जो सेरेब्रो वैस्कुलर एक्सीडेंट और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से भी पीड़ित था, की मौत कोरोना के कारण हुई है. इधर, जगतसिंहपुर जिले में एक 75 वर्षीय महिला तथा जाजपुर जिले में एक 78 वर्षीय पुरुष, जो उच्च रक्तचाप और कोरोनरी आर्टरी डिजीज से भी पीड़ित था, की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …