Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 8114 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 8114 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और छह संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8114 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में 3 संक्रमितों की मौत हो गई है. कटक जिले में 2 व जाजपुर जिले में 1 संक्रमित की मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 16 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 879 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 20,91,750 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

 

  

 

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …