Home / Odisha / जाजपुर में ब्राह्मणी नदी का बांध टूटा, कई गांव जलमग्न

जाजपुर में ब्राह्मणी नदी का बांध टूटा, कई गांव जलमग्न

जाजपुर. जिले के बारी प्रखंड के मटियापड़ा गांव में ब्राह्मणी नदी के तट में दो दरार आने से कम से कम दो ग्राम पंचायतों के कई गांव जलमग्न हो गए हैं. साहूपड़ा और धारापुर ग्राम पंचायतों के कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. दूसरी ओर ब्राह्मणी नदी में बाढ़ का पानी घट रहा है. ब्राह्मणी का जलस्तर जेनापुर के पास कल रात 67 फीट के खतरे के निशान के मुकाबले 68.20 फीट पर था. आज सुबह करीब सात बजे यह 67.60 फीट तक लुढ़क गया था. जिले के बंधाडीहा ग्राम पंचायत के कंडिया गांव में बीती रात ब्राह्मणी नदी का बांध टूटने से सौ से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …