Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और छह रोगियों की मौत
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और छह रोगियों की मौत

  • राज्य में मृतकों की संख्या 8,098 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और छह रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मृतकों की संख्या 8,098 हो गयी है.

यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर में दो, पुरी में दो, कटक में एक तथा खुर्दा में एक रोगी की मौत कोरोना के कारण हुई है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में एक 46 वर्षीय पुरुष तथा एक 44 वर्षीय पुरुष, जो डायबिटिक मेलिटस से भी पीड़ित था, की मौत हुई है.  कटक जिले में एक 52 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. खुर्दा जिले में एक 64 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है, जो मधुमेह मेलिटस से भी पीड़ित था. पुरी जिले में एक 45 वर्षीय पुरुष तथा एक 37 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण होने की पुष्टि हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …